समाज में वह व्यक्ति बड़ा होता है जो समाज को टूटने से बचाने हमेशा तत्पर रहता है .. मंत्री टंकराम वर्मा

कमलेश रजक

बलौदाबाजार। जिस समाज में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और एकता हो उस समाज को आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता। धोबी समाज पहले की अपेक्षा अब संगठित होकर एकता के साथ आगे बढ़ रहे हैं और प्रदेश में एक अलग पहचान बनाए हुए हैं। उक्त बाते कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने धोबी समाज लवन राज के वार्षिक अधिवेशन में कहा। वार्षिक अधिवेशन में समाज के होनहार छात्र-छात्राओं का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष बालकुमार रजक ने किया। झेरिया (धोबी) समाज लवन राज का दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन गत दिनों ग्राम गातापार में समाज के राम जानकी मंदिर परिसर में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा थे। अध्यक्षता लवन राज अध्यक्ष पन्नालाल रजक ने की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर रजककार विकास बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद रजक मुख्यमंत्री के निज सहायक तुलसी कौशिक जनपद सभापति अश्वनी रजक मंडल अध्यक्ष पवन वर्मा महामंत्री संतोष वर्मा गातापार सरपंच अंकिता संदीप वर्मा प्रदेश संरक्षक झड़ीराम कनौजे रजककार विकास बोर्ड पूर्व अध्यक्ष लोकेश कनौजे महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष निर्मला रजक प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बलौदाबाजार जिलाध्यक्ष श्रीराम रजक आईटी सेल प्रदेश अध्यक्ष कमलेश रजक प्रदेश उपकोषाध्यक्ष धनेश्वर निर्मलकर जारा राज अध्यक्ष नीलमणि चौधरी कसडोल मल्हार राज कोषाध्यक्ष मोहर सिंह निर्मलकर एवं सेवानिवृत्त प्रधान पाठक अशोक कुमार निर्मलकर उपस्थित थे। वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम का शुभारंभ समस्त अतिथियों के द्वारा संत गाडगे बाबा नातिन धोबिन दाई की छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात सभी मंचस्थ अतिथियों का समाजजनो द्वारा स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समाज में वह व्यक्ति बड़ा नहीं होता जो पद में बड़ा है समाज में ओ व्यक्ति भी बड़ा नहीं होता जो पैसे में बड़ा है। समाज में वह व्यक्ति बड़ा होता है जो समाज को टूटने से बचाने के लिए हमेशा तत्पर रहता है। मंत्री जी ने शहर डहर के जवईया.. गाना गाकर समाज जनों मंत्रमुग्ध कर दिया। रजककार विकास बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद रजक ने कहा हम सभी को संत गाडगे बाबा के बताए हुए मार्ग पर चलकर उनका अनुसरण करना चाहिए। संत गाडगे बाबा कहा करते थे यदि खाने की थाली भी बेचनी पड़े तो बेचकर शिक्षा ग्रहण करो क्योंकि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। मुख्यमंत्री के निज सहायक तुलसी कौशिक बलौदाबाजार जिला अध्यक्ष श्रीराम रजक महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष निर्मला रजक ने उपस्थित समाज जनों को रायपुर में 23 फरवरी को होने वाले संत गाडगे जन्मोत्सव एवं मड़ई मेला कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह शाल श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जिला सलाहकार शंकर रजक रायपुर राजप्रधान गोवर्धन कनौजे महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष शीला रजक युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष उमाशंकर कर्ष लवन राज उपाध्यक्ष जनीराम निर्मलकर सचिव चोवाराम निर्मलकर सहसचिव मुनीष निर्मलकर संगठन मंत्री हरिराम रजक संरक्षक जनकराम रजक ऑडिटर पंचराम निर्मलकर राजप्रधान श्यामता रजक हार्दिक रजक राजप्रधान सचिव हेतराम रजक पुनीत रजक उदेराम रजक पोषण रजक डोमार रजक सरपंच रामकुमार रजक जेठूराम रजक धनुष निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *