प्रदेश कांग्रेस की संगठनात्मक मजबूती की नई कड़ी,ब्लॉक बुढ़ार को मिला युवा नेतृत्व, अंकित सिंह बने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष

शहडोल।धनपुरी
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेशभर में ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियों की घोषणा के साथ ही शहडोल जिले के बहुचर्चित ब्लॉक बुढ़ार में युवा नेतृत्व के रूप में अंकित सिंह के नाम पर मुहर लगाई गई है। इस निर्णय के सामने आते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और विशेषकर युवाओं में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई।

उल्लेखनीय है कि अंकित सिंह विगत 19 वर्षों से कांग्रेस पार्टी की नीति, विचारधारा और सिद्धांतों के प्रति निष्ठावान रहकर संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। वर्ष 2006 से उन्होंने छात्र राजनीति से लेकर संगठनात्मक दायित्वों तक निरंतर संघर्ष और समर्पण के साथ कार्य किया। इस दौरान वे एनएसयूआई में जिला उपाध्यक्ष, युवा कांग्रेस के जिला महासचिव, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव तथा जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल के सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।

अपने लंबे राजनीतिक सफर में अंकित सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के कथित घोटालों और भ्रष्टाचार के खिलाफ हमेशा मुखर होकर आवाज उठाई। जनहित के मुद्दों को लेकर उन्होंने कई आंदोलनों का नेतृत्व भी किया, जिससे उन्हें जमीनी स्तर पर एक संघर्षशील और जनप्रिय नेता के रूप में पहचान मिली।

अंकित सिंह की ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय अवस्थी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुजीत सिंह चंदेल, बलमीत सिंह खनूजा, प्रदीप सिंह, कमलेश शर्मा, हनुमान खंडेलवाल, शोभा राम पटेल, भानु दीक्षित, नौशेरमा खान, शेखर चौधरी, संतोष सिंह सेंगर, मोहम्मद आज़ाद, एस.पी. सिंह, बृजेश शुक्ला, अनुज सिंह बघेल, अनिल त्रिपाठी, अनिल जायसवाल, नईम खान, इब्रार खान, रामेश्वर गौतम, नीलम सिंह सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।

कांग्रेस नेताओं का मानना है कि अंकित सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक बुढ़ार में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और युवाओं की भागीदारी और अधिक सशक्त होगी। यह नियुक्ति आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *