तीन दिवसीय कार्यशाला में शामिल हुए जिले के पांच शिक्षक

बलौदाबाजार (कमलेश रजक) – राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत बलौदाबाजार जिला के पांच शिक्षकों ने भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (आईआईएसआर) पुणे में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला में भाग लिया। इस कार्यशाला का आयोजन राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा द्वारा किया गया था। इसका उद्देश्य उच्चतर स्तर पर शिक्षकों को आधुनिक विज्ञान शिक्षण विधियो से परिचित कराना था। बलौदाबाजार जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुहे डीएमसी बलौदाबाजार नरेंद्र कुमार वर्मा राज्य कार्यालय समग्र शिक्षा से राजेश सोनकर जिला ऐ पी सी जहीर अब्बास के मार्गदर्शन में टोनाटार शासकीय हाईस्कूल के व्याख्याता शशिकांत सिंह डहरिया शासकीय हाईस्कूल बिजराडीह के व्याख्याता धीरेंद्र सिंह सिसोदिया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगारपुर के व्याख्याता केदारनाथ जायसवाल सेजेस एमडीवी स्कूल बलौदाबाजार के व्याख्याता एश्वर्य शर्मा शासकीय हाईस्कूल टोनाटार के व्याख्याता गणेश राम वर्मा ने कार्यशाला में भाग लिया।

कार्यशाला के दौरान शिक्षकों ने आईआईएसईआर पुणे के राष्ट्रीय केंद्र का अवलोकन किया। उन्हें सरल और रोचक प्रयोगो के बारे में जानकारी दी गई जो प्रभावी शिक्षण सामग्री बनाने में सहायक होगी। इसके अतिरिक्त तारामंडल का दौरा किया और खगोलीय पिंडों का अवलोकन किया। शिक्षकों के लिए शोध आधारित शिक्षण सामग्री तैयार करने के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। प्रत्यक्ष प्रदर्शन के माध्यम से शिक्षकों को अनुसंधान आधारित कौशल विकसित करने का प्रशिक्षण प्राप्त हुआ। उन्हें प्रकाश गुरुत्वाकर्षण तारे गति और स्थानांतरण जैसे जटिल विषयों को दैनिक जीवन के उदाहरणों का उपयोग करके सरल और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के तरीके सिखाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *