सांदीपनि विद्यालय बुढार के विद्यार्थियों को व्यवसायिक शिक्षा अंतर्गत अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई का कराया गया शैक्षणिक/औद्योगिक भ्रमण

बुढ़ार । शासकीय सांदीपनि विद्यालय बुढ़ार के छात्रों को व्यवसायिक शिक्षा अंतर्गत शैक्षणिक एवं औद्योगिक भ्रमण चचाई अमरकंटक ताप विद्युत गृह का कराया गया।
संदीपनी विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती रेवा रानी पांडे के निर्देशन पर शैक्षणिक एवं व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यालय के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में अग्रसर बना हुआ है। इसी क्रम में विद्यालय के व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत अध्ययनरत “इलेक्ट्रॉनिक एवं हार्डवेयर” विषय के विद्यार्थियों को शैक्षणिक/औद्योगिक भ्रमण हेतु चचाई स्थित अमरकंटक ताप विद्युत गृह (पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड) ले जाया गया, और विद्यार्थियों को विद्युत उत्पादन की प्रक्रिया, टरबाइन संचालन, डी.एम. वाटर की उपयोगिता, स्टेप-अप ट्रांसफार्मर की कार्यप्रणाली सहित पावर प्लांट में प्रयुक्त विभिन्न आधुनिक मशीनरी एवं उपकरणों की विस्तृत जानकारी भ्रमण के दौरान पावर प्लांट के प्रशिक्षण प्रभारी एवं सहायक अभियंता संजय ढींगरा, कनिष्ठ अभियंता श्रीमती हर्षिका गुप्ता एवं कनिष्ठ अभियंता श्री कुशवाहा द्वारा प्रदान की गई, इस दौरान पावर प्लांट की टीम द्वारा विद्यार्थियों के अनुशासन, जिज्ञासा एवं विद्यालय प्रबंधन की सराहना की गई।
यह भ्रमण विद्यालय के व्यावसायिक प्रभारी हरेराम सिंह के मार्गदर्शन एवं व्यावसायिक प्रशिक्षक इंद्रभान सिंह के पर्यवेक्षण में, अनुशासन प्रभारी परितोष सोनी एवं संजीत पांडेय के नेतृत्व में करवाया गया।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रेवारानी तथा विद्यालय के शिक्षकों ने ज्ञानवर्धक शैक्षणिक भ्रमण हेतु पावर प्लांट के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *