छ.ग.राज्य काव्य लेखन में मोहन वर्मा पुरष्कृत, मिला प्रथम पुरस्कार

बलौदाबाजार- भाटापारा। विगत दिनों काव्य कलश कला एवं साहित्य मंच खरसिया जिला रायगढ़ छ.ग. के तत्वाधान में संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास के मानवतावादी संदेश मनखे -मनखे एक समान पर आधारित छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय काव्य लेखन प्रतियोगिता के सातवें वर्ष का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम अल्दा (जिला रायपुर) निवासी मोहन लाल वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

द्वितीय स्थान गजानंद पात्रे “सत्यबोध” (बिलासपुर) व तृतीय स्थान डॉ. गोकुल बंजारे “चंदन”(बेमेतरा) ने प्राप्त किया। पुरस्कार स्वरूप विजेताओं को स्मृति चिन्ह,शाल, प्रशस्ति पत्र व साहित्य पत्रिका भेंट कर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मुड़पार (सिमगा) में पदस्थ शिक्षक मोहन लाल वर्मा (प्रभारी प्रधान पाठक) अंचल के कवि , छंदकार व समाजसेवी भी हैं।वे विभिन्न सामाजिक ,धार्मिक व साहित्यिक संस्थाओं द्वारा भी सम्मानित हो चुके हैं इसके साथ ही इसी सत्र में छ.ग. के राजभवन के दरबार हाल में महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ शासन,माननीय मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री के करकमलों से “राज्य शिक्षक सम्मान ” पुरस्कार से भी नवाजे गये हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय उक्त प्रतियोगिता में राज्य भर से बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी रचनाकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया था जिसका राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण सम्मान- समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन सिविल लाइन रायपुर स्थित वृन्दावन हाल में किया गया।


इस गरिमामयी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अभिलाषा बेहार ( सचिव छ.ग. राजभाषा आयोग), अध्यक्षता राकेश नारायण बंजारे (उपाध्यक्ष काव्य कलश मंच खरसिया), विशिष्ट अतिथि श्री मंगत रवीन्द्र (वरिष्ठ साहित्यकार कोरबा), श्रीमती अनामिका संजय अग्रवाल (अ.भा.मा.महिला सम्मेलन) व निर्णायक विशिष्ट अतिथि श्री मनमोहन सिंह ठाकुर (वरिष्ठ साहित्यकार खरसिया), श्री रामेश्वर शर्मा (वरिष्ठ साहित्यकार रायपुर), डॉ.पी.सी.लाल यादव ( वरिष्ठ साहित्यकार गंडई), जय अमृतांशु (समीक्षक एवं छंदकार भाटापारा), तथा मनीराम साहू “मितान” (वरिष्ठ साहित्यकार सिमगा) रहे। संचालन प्रियंका मिश्रा अध्यक्ष काव्य कलश मंच एवं वेद राम चौहान (सलाहकार काव्य कलश मंच खरसिया) ने किया। शिक्षक श्री वर्मा की इस उपलब्धि पर उन्हें परिवार जनों, ईष्ट मित्रों,साहित्य प्रेमियों, सामाजिक जन ,ग्राम – वासी व शाला परिवार ने आत्मिक बधाई व शुभकामनाएँ देकर हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *