सांसद बृजमोहन अग्रवाल होंगे जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि

बलौदाबाजार। गणतंत्र दिवस  का जिला स्तरीय  समारोह 26 जनवरी 2026 को जिला मुख्यालय स्थित पंडित चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल मैदान में आयोजित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि रायपुर लोकसभा क्षेत्र सांसद बृजमोहन अग्रवाल ध्वजारोहण करेंगे।

समारोह के. मिनट- टु- मिनट कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 8.59 बजे मुख्य अतिथि का मंच पर आगमन एवं स्वागत होगा और प्रातः 9 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, राष्ट्रीय धुन एवं परेड सलामी, 9:5 बजे परेड का निरीक्षण, 9ः10 बजे मार्च पास्ट, प्रातः 9ः20 बजे मुख्य अतिथि के द्वारा मुख्यमंत्री का संदेश वाचन तथा 9.35 बजे शहीद परिवारों का सम्मान,9:40 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10:10 बजे झांकी प्रदर्शन,10:25बजे पुरुस्कार वितरण पश्चात कार्यक्रम सम्पन्न होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *