शहीद धनंजय वर्मा हाईस्कूल टोनाटार में 37 छात्राओ को मिली सायकल, साइकिल पाकर खिले चेहरे

रूपेश वर्मा, प्राइम न्यूज,अर्जुनी। छत्तीसगढ़ सरकार की निशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत शहीद धनंजय वर्मा शासकीय हाईस्कूल में आयोजित निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम में जब विद्यार्थियों को साइकिले प्राप्त हुई तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। निशुल्क साइकिल प्राप्त होने पर अत्यंत प्रसन्न दिखे और इसके लिए छत्तीसगढ़ शासन और मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित भी किए। कक्षा नौवीं की छात्रा सीमा ध्रुव पुरेना आंचल जांगड़े नवागांव ने मुख्यमंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि अब हमें स्कूल समय पर पहुंचने में आसानी होगी धन्यवाद मुख्यमंत्री जी।
शहीद धनंजय वर्मा हाईस्कूल में 29 जनवरी को कक्षा नवमी के 37 छात्राओ को छत्तीसगढ़ सरकार की महती योजना के तहत निशुल्क सरस्वती सायकल वितरण किया गया। निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य चंद्रप्रकाश साहू एवं विशेष अतिथि के रूप में जनपद सदस्य शांति देवी कुंजाम पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष महाबल बघेल सरपंच संघ उपाध्यक्ष विष्णु कोसले उपसरपंच कुलेश्वर पिंकू वर्मा पंच राहुल घृतलहरे ओमेश कांत यादव जन भागीदारी अध्यक्ष रोहित धीवर सोमप्रकाश रजक थे। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य चंद्रप्रकाश साहू ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के मुख्यमंत्री कार्यकाल में प्रारंभ हुई निशुल्क सरस्वती साइकिल योजना सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है जिसका उद्देश्य है कि कोई भी विद्यार्थी केवल साधन के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे। निशुल्क साइकिल वितरण योजना से विद्यार्थी आत्मनिर्भर बनेंगे समय की बचत होगी तथा उनकी उपस्थिति में भी सुधार आएगा। पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष महाबल बघेल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित निशुल्क वितरण योजना न केवल विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करती है बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में समावेशी विकास का मार्ग भी प्रशस्त करती है। जन भागीदारी अध्यक्ष रोहित धीवर ने कहा कि सरस्वती सायकल योजना के तहत कक्षा 9वीं की छात्राओं को सायकल वितरण करना एक सराहनीय पहल है। इस योजना से बेटियों की शिक्षा में दूरी बाधा दूर होगी और वे अपने सपनों को पूरा कर सकेंगी। छत्तीसगढ़ सरकार की इस पहल से शिक्षा का विस्तार होगा और विकास की नई गाथा लिखी जाएगी। इस दौरान सचिव रामेश्वर लहरी शाला परिवार से प्राचार्य शशिकांत डहरिया वरिष्ठ व्याख्याता गणेशराम वर्मा राजकुमार लहरें सुनील सिंह ठाकुर एवं यूनेश्वरी ध्रुव प्रमुख से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *