
बलौदाबाजार,1 फ़रवरी 2026/छत्तीसगढ़ व्यवसायिक
परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 1 फ़रवरी को आयोजित छत्तीसगढ़ टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट में जिले के 6520 अभ्यर्थी शामिल हुए। इस परीक्षा में 500 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। सभी केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हुईं।
परीक्षा के नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर अरुण सोनकर ने बताया कि प्रथम पाली में 9 एवं द्वितीय पाली में 14 केंद्र बनाए गए थे। प्रथम पाली प्राथमिक शिक्षक हेतु प्रातः 9:30 से अपरान्ह 12:15 बजे सम्पन्न हुईं जिसमें 2708 पंजीयन के विरुद्ध 2484 उपस्थित एवं 224 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली मिडिल स्कूल हेतु अपरान्ह 3 बजे से अपरान्ह 5:45 बजे तक आयोजित परीक्षा में 4312 अभ्यर्थी पंजीयन के विरुद्ध 4036 उपस्थित एवं 276 अनुपस्थित रहे।