
बलौदाबाजार। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में माघ पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित संत समागम समारोह में शामिल होने पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा,खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल एवं पूर्व सांसद श्री अभिषेक सिंह भी थे। उनके आगमन पर कलेक्टर दीपक सोनी, जिला अध्यक्ष आनंद यादव सहित स्थानीय

जनप्रतिनिधियों ने हेलीपेड़ पर आत्मीय स्वागत किया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, एस डीएम अतुल शेट्टे सहित, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।