
बलौदाबाजार। एन.आई.सी., जिला इकाई द्वारा कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मंगलवार को सुरक्षित इंटरनेट दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिसमें कलेक्टर दीपक सोनी, डी.एफ.ओ. गणवीर धम्मशील एवं अन्य जिला सअधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे ।कार्यक्रम में कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा सभी अधिकारी – कर्मचारियों को इंटरनेट के विभिन्न माध्यमों में सुरक्षित रुप से उपयोग तथा इसका प्रचार प्रसार अपने आस-पास के अन्य लोगों से करने हेतु प्रेरित किया। संयुक्त निदेशक (आई.टी.) सत्यनारायण प्रधान ने इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग, उसके सम्भावित खतरे, सावधानियॉ व बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रजेंटेशन के माध्यम से दिये| कार्यशाला में विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव पर चर्चा की गयी। जहाँ ए आई शिक्षा और कार्यक्षमता बढ़ाने में सहायक है, वहीं इसके जरिए फैल रहे डीपफेक विडियो और डेटा प्राइवेसी जैसे खतरों से सावधान रहने की भी आवश्यकता है,। किसी भी ए आई टूल का उपयोग करते समय अपनी व्यक्तिगत और संवेदनशील जानकारी साझा न करें। वित्तीय सुरक्षा पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग करते समय हमेशा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट और सुरक्षित नेटवर्क का ही प्रयोग करें, सार्वजनिक वाई-फाई से वित्तीय लेनदेन करने से बचें और अपने पासवर्ड व पिन को समय-समय पर बदलते रहें। कार्यशाला में एआई के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग के लिए शपथ दिलाई गयी तथा सेफर इंटरनेट डे
2026 के वेबसाइट www.staysafeonline.in पर उपलब्ध विडियो का प्रस्तुतीकरण भी किया गया।
