शराब विवाद पर युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भाटापारा-बलौदाबाजार(रूपेश वर्मा अर्जुनी)मेहता नगर में युवक की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने 8 घंटे के भीतर हिरासत में लिया। आरोपी ने शराब पिलाने की बात को लेकर लड़ाई किया और इस घटना को अंजाम दिया। 10 फरवरी को प्रातः सूचना मिली कि मेहता नगर बस्ती में एक युवक का शव मिला है। सूचना पर शहर थाना पुलिस बल द्वारा तत्काल घटना स्थल पहुंच निरीक्षण किया गया, जिसमें युवक का शव सोनू गायकवाड़ ग्राम पेंडरी भटभेरा थाना सुहेला निवासी का होना पाया गया। मृतक सोनू गायकवाड़ करीबन 6 माह पूर्व से मेहता नगर में आकर रोजी मजदूरी का काम करता था। प्रारंभिक जांच एवं प्रथम दृष्टया किसी अज्ञात आरोपी द्वारा धारदार हथियार से युवक के गर्दन आदि में वारकर गंभीर चोंट पहुंचाकर हत्या करना प्रतीत हो रहा था। धारा 103 (1) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

शहर थाना पुलिस घटना स्थल

के आसपास तथा मोहल्ले में रहने वाले एवं मृतक के जान पहचान वाले लोगों से विस्तृत पूछताछ की, जिसके आधार पर मेहता नगर आरोपी 20 वर्षीय लक्की भारद्वाज को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर पता चला कि

घटना वाले दिन को आरोपी द्वारा शराब पिलाने की बात को लेकर मृतक सोनू गायकवाड़ से झगड़ा किया। इस दौरान आवेश में आकर आरोपी द्वारा लोहे के टंगिया से उसके गले आदि में प्राण घातक वार करते हुए उसकी हत्या कर दिया गया। घटना पश्चात आरोपी द्वारा टंगिया को टेउराम कॉलोनी के पीछे झाड़ी में छुपा दिया था, इसके बाद आरोपी फरार हो गया। प्रकरण में आरोपी को 11 फरवरी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *