big breking,धनपुरी नगरपालिका में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन , रिश्वत के 3 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा गया सहायक उप निरीक्षक…

धनपुरी नगरपालिका में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन , रिश्वत के 3 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा गया सहायक उप निरीक्षक…

शहडोल।धनपुरी नगरपालिका में भ्रष्टाचार का खेल एक बार फिर उजागर हुआ है। लोकायुक्त रीवा की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) इंद्र बहादुर सिंह उर्फ आई.बी. सिंह को 3,हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 2 निवासी योगेंद्र वर्मा से भवन निर्माण की स्वीकृति के नाम पर 10,हजार की रिश्वत मांगी गई थी। लंबे मोलभाव के बाद यह रकम 5,हजार तय हुई। योगेंद्र वर्मा ने पहली किस्त 2,हजार पहले ही दे दी थी, जबकि दूसरी किस्त 3,हजार देते वक्त लोकायुक्त टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया..

लोकायुक्त की 15 सदस्यीय टीम ने धनपुरी नगरपालिका परिसर में दबिश दी और मौके से रिश्वत की रकम बरामद की। बताया जा रहा है कि एएसआई के साथ नगरपालिका का स्थाई कर्मचारी रज्जन चौधरी भी इस घूसखोरी में शामिल था…

लोकायुक्त की टीम ने दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान नगरपालिका में हड़कंप मच गया और कई कर्मचारी कार्यालय से गायब हो गए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि धनपुरी नगरपालिका में रिश्वतखोरी और मनमानी लंबे समय से जारी है। यह कार्रवाई ऐसे तंत्र पर करारा प्रहार मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *