
बलौदाबाजार। भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक टेसूलाल धुरंधर ने वित्त मंत्री श्री मती निर्मला सीतारमण को सर्वस्पर्शी बजट पेश करने के लिए बधाई देते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ दादागिरी के बाद भी बिना झुके 7% ग्रोथ के साथ वर्ष 2026-27 के लिए वित्त मंत्री द्वारा पेश बजट में 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखकर आधारशिला रखी गई है। बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य,रोजगार,युवा, महिला,गरीब,किसान आदि सभी घटकों का ध्यान रखते हुए मुख्य रूप से प्रत्येक जिले में गर्ल्स हॉस्टल,10 साल के लिए खेलो इंडिया, कैंसर की 17 दवाइयां सस्ती करने,आत्मनिर्भर फंड को सपोर्ट,7 हाई-स्पीड कॉरिडोर बनाने की योजना सहित कई ऐसे अन्य उपाय प्रस्तावित किए गए हैं जिसका प्रभाव वैश्विक पटल पर कुछ ही अंतराल के बाद दिखाई देने लगेगा।