‘सक्षम’ का जिला स्तरीय महासम्मेलन सम्पन्न।

बलौदाबाजार (कसडोल) । बलौदाबाजार जिले के कसडोल में सक्षम (समदृष्टि क्षमता अनुसंधान एवं मंडल) द्वारा आयोजित दिव्यांग सम्मेलन एवं सक्षम कार्यकर्ता मिलन समारोह सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ ऋषि अष्टावक्र एवं संत सूरदास जी की पूजा अर्चना के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में सक्षम के प्रांत संगठन मंत्री रामजी रजवाड़े ने संगठन का परिचय देते हुए उसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस पुनीत अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आद्या हॉस्पिटल के संचालक एवं सिविल सर्जन डॉ. सुरेन्द्र दिव्यकार उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है तथा दिव्यांगजनों की सेवा एक ईश्वरीय कार्य है और इस सेवा कार्य के लिए सक्षम संगठन को बधाई दी। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. राजेश अवस्थी ने सक्षम के उद्देश्य एवं कार्यप्रणाली पर विस्तृत चर्चा करते हुए प्रत्येक दिव्यांग को स्वावलंबी बनाने पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. निशांत वाजपेई ने की। उन्होंने पंच परिवर्तन विषय पर विचार रखते हुए जाति, मत और पंथ से ऊपर उठकर समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में आयोजित चर्चा सत्र में दिव्यांगजनों एवं समाज सेवियों ने अपने विचार साझा किए तथा उनकी शंकाओं का समाधान किया गया। इस अवसर पर अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में कोपल वाणी की संचालिका एवं प्रांत महिला प्रमुख पद्मा शर्मा दीदी तथा प्रांत युवा आयाम प्रमुख शरद चंद्रा जी उपस्थित रहे। उन्होंने सक्षम के सात आयामों एवं विभिन्न प्रकोष्ठों की जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सुदीप मानिकपुरी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा दिव्यांग जन के लिए

निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाला संगठन सक्षम है।सक्षम गीत की सुंदर प्रस्तुति बलौदा बाजार ब्लॉक संयोजक अर्चना बघेल दीदी द्वारा दी गई। कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला सचिव नूतन सेन ने किया। कार्यक्रम के उत्कृष्ट संयोजन के लिए सभी ने कसडोल ब्लॉक अध्यक्ष मोतीलाल बंजारे की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी।

कार्यक्रम के अंत में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों एवं रक्तदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें अखिलेश वर्मा एवं योगेश्वर साहू को पर्यावरण संरक्षण, राजसोनी एवं महेश पटेल को रक्तदान, रथराम एवं सुश्री लता पटेल को दिव्यांग सेवा, टिकेश्वर वर्मा को गौ सेवा, श्रीमती सती वर्मा को महिला सशक्तिकरण के लिए प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यकारिणी विस्तार के अंतर्गत -अक्ति कुर्रे को पलारी ब्लॉक संयोजक, सोनी कुर्रे को सह संयोजक, अर्चना यादव जी को सिमगा ब्लॉक संयोजक, वर्षा शर्मा को जिला महिला आयाम सह-प्रमुख तथा सौरभध्रुव को जिला युवा आयाम प्रमुख का दायित्व सौंपा गया। कार्यक्रम का औपचारिक समापन सक्षम उपाध्यक्ष नीलकंठ पटेल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से कसडोल नगर के जनप्रतिनिधि नगर उपाध्यक्ष सुदीप मानिकपुरी, पार्षद भानु प्रताप साहू पार्षद पुनेश्वर नाथ मिश्रा, जिला महिला आयाम प्रमुख शशिप्रभा वर्मा, जिला सहसचिव मुरीत श्रीवास, संरक्षक डॉ. रामकुमार साहू, दिनेश पटेल, मनी विश्वकर्मा, जागेश्वर निषाद सहित अधिक संख्या में दिव्यांग भाई-बहन एवं समाज सेवी उपस्थित रहे। सफल कार्यक्रम के लिए सभी ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए दिव्यांग सेवा को नारायण सेवा मानकर निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *