नमूना जांच में खाद्य पदार्थ मिला अवमानक,अग्रिम कार्यवाही की तैयारी

नमूना जांच में खाद्य पदार्थ मिला अवमानक,अग्रिम कार्यवाही की तैयारी

बलौदाबाजार।कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार अभिहित अधिकारी अक्षय कुमार सोनी के मार्गदर्शन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा जिले में विगत महीनों चलाए गए जांच अभियान के दौरान दुकानों से खाद्य पदार्थो का नमूना लिया गया। राज्य परीक्षण प्रयोगशाला में जांच उपरांत खाद्य पदार्थ अवमानक पाया गया।खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 का उल्लंघन पाये जाने पर प्रकरणों का विवेचना उपरान्त अग्रिम कार्यवाही हेतु न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मेसर्स एमटूएम रेस्टोरेंट बलौदाबाजार का पनीर अवमानक स्तर का व बिरयानी दम राइस में रंग की उपस्थिति के कारण निम्न स्तर एवं साक्षी डेयरी भाटापारा का पनीर निम्न स्तर (अवमानक) स्तर का पाया गया तथा उल्लेख किराना स्टोर्स से लिये गये आटा नमूने के लेबल में पर्याप्त स्वास्थ्य घोषणाएं नहीं पायी गई।रूद्रबाबा बेवरेज के पानी पाऊच में उत्पाद तिथि व बैच नंबर नहीं पाया गया जो कि खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 का उल्लंघन पाये जाने पर उक्त प्रकरणों का विवेचना उपरान्त अग्रिम कार्यवाही हेतु न्यायालय में प्रस्तुत किया जायेगा।

खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा ग्राहकों को साफ-सफाई युक्त खाद्य परीसरों से ही खाद्य पदार्थों का अवसान तिथि, खाद्य लाईसेंस, पंजीयन नंबर देख कर ही पैक्ड खाद्य पदार्थों का क्रय करने हेतु निर्देश दिए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *