
बलौदाबाजार।जिले में किसानों को आगामी खरीफ वर्ष 2026 हेतु समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन द्वारा इस वर्ष भी अग्रिम उर्वरक उठाव की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। अग्रिम उठाव 01 फरवरी 2026 से 31 मई 2026 तक जारी रहेगा, इस हेतु जिले में संचालित समस्त समितियों में पर्याप्त उर्वरकों का भण्डारण कराया जा रहा है।
जिले को इस वर्ष अग्रिम उठाव के लिए कुल 25300 मैट्रिक टन का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। वर्तमान में सहकारी समितियों एवं डबल लॉक गोदामों में यूरिया 4982 मैट्रिक टन, डीएपी 2674 मैट्रिक टन, एमओपी 1545 मैट्रिक टन, एसएसपी 1327 मैट्रिक टन एवं एनपीके 1245 मेट्रिक टन कुल 11773 मैट्रिक टन उर्वरकों का भंडारण किया जा चुका है। भण्डारण के साथ साथ ही, 1 फरवरी 2026 से किसानों द्वारा समितियों से उर्वरकों का अग्रिम उठाव भी प्रारंभ हो चुका है।
उप संचालक कृषि दीपक कुमार नायक ने बताया कि खरीफ सीजन में जब कृषि कार्य में तेजी रहती है तथा उर्वरकों का मांग अधिक रहता है उस समय उर्वरक की कमी की शिकायतें प्राप्त होती रहती हैं। इस समस्या के समाधान हेतु जिले के सभी कृषक अपने नजदीकी सहकारी समिति से आवश्यक्तानुसार उर्वरकों का अग्रिम उठाव कर भविष्य में खाद की समस्या से निजात पा सकते है।अग्रिम उठाव से भंडारण कन्द्रों में भी पर्याप्त उर्वरकों कें भंडारण हेतु क्षमता में भी वृद्धि होती है तथा मांग अनुसार उपलब्धता निरंतर बनी रहती है। अग्रिम उठाव से न केवल संभावित खाद संकट से बचा सकता है, बल्कि वितरण में अनावश्यक भीड़ एवं अव्यवस्था भी को भी रोका जा सकता है। कृषि विभाग द्वारा ग्राम पंचायतो में मुनादी भी कराई जा रही है।