
बलौदाबाजार राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने शुक्रवार को जिला प्रवास के दौरान राजस्व पखवाड़ा अंतर्गत आयोजित राजस्व शिविर का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित प्रकरणों को समय -सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

राजस्व मंत्री वर्मा ने विकासखंड बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम पंचायत चांपा में पंचायत भवन में आयोजित राजस्व शिविर का जायजा लिया। उन्होंने निरीक्षण कर राजस्व अधिकारियों को नामांतरण, बटवारा, सीमांकन, किसान किताब इत्यादि से संबंधित प्रकरणों को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह शिविर लोगों के राजस्व के साथ ही अन्य समस्याओ के समाधान के लिये अत्यंत उपयोगी है। शिविर में कुल 20 आवेदन प्राप्त हुये जिसमें फौती के 5, बटवारा 2, अभिलेख त्रुटि सुधार के 1, किसान किताब 2, आय,जाति, निवास के 10 आवेदन शामिल है। मौके पर 2 किसान किताब, 10 आय,जाति एवं निवास प्रमाण पत्र 10 व स्वामित्व योजना अंतर्गर्त 64 अधिकार अभिलेख का वितरण किया गया। मंत्री वर्मा ने ग्राम चांपा के शासकीय उचित मूल्य राशन दुकान में राशन वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया।उन्होंने खाद्यान्न सामग्री की उपलब्धता एवं समय पर राशन वितरण की जानकारी ली।