राजस्व की टीम ने अवैध रेत परिवहन करते 4 ट्रेक्टर किया जब्त

बलौदाबाजार। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर राजस्व एवं खनिज़ की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को अवैध रेत परिवहन करते 4 ट्रैक्टर को राजस्व की टीम ने जब्त किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील कसडोल अंतर्गत तहसील कसडोल अंतर्गत ग्राम दर्रा से अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त कर थाना कसडोल के सुपुर्द किया गया, वहीं तहसील पलारी अंतर्गत 3 ट्रैक्टर अवैध रेत परिवहन करते पाया गया जिसे जब्त कर थाना पलारी के सुपुर्द किया गया।

कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर रेत घाटों कि कड़ी निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही जिला टास्क फ़ोर्स का भी गठन किया गया है जिसमें पुलिस, राजस्व विभाग और खनिज विभाग की एक संयुक्त टीम द्वारा औचक छापेमारी की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *